scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 297 रुपये घटकर 60,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 297 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 18,562 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,011 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments