scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना वायदा कीमतों में 324 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

सोना वायदा कीमतों में 324 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 324 रुपये की गिरावट के साथ 50,478 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 324 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,478 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 8,098 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 1.08 प्रतिशत घटकर 1,716.80 रुपये प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments