scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगडकरी ने हवाई यातायात नियंत्रण, विमानन क्षेत्र में आधुनिकीकरण पर जोर दिया

गडकरी ने हवाई यातायात नियंत्रण, विमानन क्षेत्र में आधुनिकीकरण पर जोर दिया

Text Size:

नागपुर, चार अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को हवाई यातायात नियंत्रण सहित विमानन क्षेत्र में वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रौद्योगिकी और नियमों को उन्नत करने का आह्वान किया।

गडकरी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया द्वारा नागर विमानन पर आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

गडकरी ने कहा कि विमानन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि देश में हवाई अड्डों की संख्या 75 से बढ़कर 150 हो गई है।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

गडकरी ने कहा कि नागपुर देश के केंद्र में स्थित है और संभवतः यह भारत में सम्पूर्ण हवाई यातायात नियंत्रण का केन्द्र बन सकता है।

मंत्री ने कहा कि पुराने और अप्रचलित नियमों को समाप्त करने और सुरक्षा से समझौता किए बिना वैश्विक मानकों के अनुसार नए नियम लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नए नियमों से इस क्षेत्र में सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने के लिए हवाई यातायात नियंत्रकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments