scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतमुक्त व्यापार समझौते निर्यात को बढ़ावा देने, रोजगार सृजित करने में मददगार होंगे: गोयल

मुक्त व्यापार समझौते निर्यात को बढ़ावा देने, रोजगार सृजित करने में मददगार होंगे: गोयल

Text Size:

मुंबई, 30 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में भारत द्वारा अंतिम रूप दिए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) घरेलू वस्तुओं को शुल्क-मुक्त पहुंच देने, देश के निर्यात को बढ़ावा देने और लाखों लोगों के लिए रोजगार सृजित करने में मदद करेंगे।

गोयल ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने हाल ही में एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड भारत में 20 अरब डॉलर (करीब दो लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगा।

गोयल ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, “हम भारतीय उद्योग के लिए नए बाजार खोल रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहे हैं…। पिछले साढ़े तीन वर्षों में हमने नौ एफटीए को अंतिम रूप दिया है।… हाल ही में हमने न्यूजीलैंड के साथ समझौता किया है। इससे लाखों लोगों के लिए रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी।”

गोयल ने कहा कि यह दूसरी बार है जब किसी व्यापार समझौते में भारत को 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का आश्वासन मिला है। इससे पहले यूरोपीय देशों के चार देशों के समूह ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) के साथ हुए समझौते में 100 अरब डॉलर का निवेश वादा किया गया था।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments