scorecardresearch
Friday, 20 November, 2026
होमदेशअर्थजगतविदेशी मुद्रा भंडार 14.20 अरब डॉलर घटकर 705.34 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 14.20 अरब डॉलर घटकर 705.34 अरब डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 20 नवंबर (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 14.20 अरब डॉलर घटकर 705.34 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.55 अरब डॉलर हो गया था।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में 785.71 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। प्रवासी भारतीयों की जमा पर विशेष रियायती अदला-बदली योजना के तहत बैंकों को रिकॉर्ड 133 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा मिलने से भंडार में यह वृद्धि हुई थी। हालांकि, इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 7.9 अरब डॉलर घटकर 583.45 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो,पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है।

आरबीआई ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 6.18 अरब डॉलर घटकर 98.61 अरब डॉलर रह गया।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.2 करोड़ डॉलर घटकर 18.52 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का आरक्षित भंडार भी 3.2 करोड़ डॉलर घटकर 4.76 अरब डॉलर रहा।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments