नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स के प्रवर्तकों और अधिकारियों सहित 15 पक्षों ने बृहस्पतिवार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ भेदिया कारोबार मामले का निपटारा किया। इसके लिए उन्होंने 18 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
सेबी की समिति ने इन 15 पक्षों से निपटान राशि के अलावा कुल 11.68 करोड़ रुपये के ब्याज के साथ गैरकानूनी लाभ को वापस करने के लिए भी कहा है।
इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स के प्रबंध निदेशक उमंग केजरीवाल और मयंक केजरीवाल सहित ये सभी पक्ष स्वेच्छा से छह महीने के लिए प्रतिभूति बाजारों से दूर रहेंगे।
इन सभी पक्षों ने 26 अप्रैल, 2024 को 15 अलग-अलग निपटान आवेदन दायर किए थे। इसमें आवेदकों ने तथ्यों के निष्कर्षों और कानून के निष्कर्षों को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना लंबित कार्यवाही को निपटाने का प्रस्ताव दिया था।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.