scorecardresearch
Sunday, 26 July, 2026
होमदेशअर्थजगतईआईएल ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समुद्री नियामक डीजीएमए के साथ किया समझौता

ईआईएल ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समुद्री नियामक डीजीएमए के साथ किया समझौता

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकीकरण के लिए नौवहन प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 24 जुलाई को हस्ताक्षरित इस समझौते के तहत ईआईएल समुद्री क्षेत्र की परियोजनाओं की योजना, विकास और क्रियान्वयन में डीजीएमए को इंजीनियरिंग, तकनीकी परामर्श और परियोजना प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

इस समझौते के तहत ईआईएल हाइड्रोकार्बन, समुद्री और अपतटीय इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने से जुड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में डीजीएमए को सहयोग देगी।

समझौते के दायरे में व्यवहार्यता अध्ययन, बुनियादी ढांचे की योजना तैयार करना, प्रौद्योगिकी का एकीकरण, क्षमता विस्तार और अन्य विशिष्ट तकनीकी सेवाएं शामिल हैं, जिनकी पहचान दोनों पक्ष संयुक्त रूप से करेंगे।

भाषा यासिर योगेश

योगेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments