नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक मंडल ने कारोबार विस्तार के लिए गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को हुई अपनी बैठक में एनसीडी के सार्वजनिक निर्गम के जरिये 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
इसके अलावा, निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष (2022-23) के लिए प्रत्येक एक रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 25 पैसे प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.