scorecardresearch
Wednesday, 3 June, 2026
होमदेशअर्थजगतपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल का वायदा भाव रिकॉर्ड 9,260 ऊंचाई पर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल का वायदा भाव रिकॉर्ड 9,260 ऊंचाई पर

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक मानक में मजबूत बढ़त के चलते बुधवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें 310 रुपये बढ़कर 9,260 रुपये प्रति बैरल के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सर्वाधिक सक्रिय जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 310 रुपये या 3.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,260 रुपये प्रति बैरल हो गई।

ब्रोकरेज फर्म कोटक नियो ने कहा, ‘‘कच्चे तेल ने बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में अपनी तेजी जारी रखी क्योंकि क्षेत्रीय तनाव रातोंरात तेज हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, अगस्त माह में डिलिवरी वाला ब्रेंट क्रूड वायदा लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर 98.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) तीन प्रतिशत बढ़कर 96.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक पश्चिम एशिया में चल रहे राजनयिक प्रयासों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, जिसमें इजराइल और लेबनान से संबंधित वार्ता भी शामिल है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ा कोई भी समझौता तेल की कीमतों में निहित भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments