scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल के वायदा भाव में सात प्रतिशत की गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल के वायदा भाव में सात प्रतिशत की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 714 रुपये की गिरावट के साथ 9,223 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी वाला अनुबंध 714 रुपये या 7.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,223 रुपये प्रति बैरल रह गया।

इसका दिसंबर अनुबंध 679 रुपये या 6.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,120 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों की मुनाफावसूली के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चे तेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments