scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों के कारण बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों के कारण बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौलातेल खली की कीमत पांच रुपये की बढ़त के साथ 2,709 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में बिनौलातेल खली के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत पांच रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,709 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 66,870 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों के सौदों का आकार बढ़ाने से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments