scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपुणे के वैमनीकॉम में सहकारी शहद परियोजना स्थापित की जाएगी

पुणे के वैमनीकॉम में सहकारी शहद परियोजना स्थापित की जाएगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) सरकार ने पुणे के वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (वैमनीकॉम) में एक सहकारी शहद परियोजना स्थापित करने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अभिलक्ष लिखी ने शहद की निर्यात क्षमता को मजबूत करने पर आयोजित एक कार्यशाला में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें लाभकारी फायदा दिलाने में मदद करने के लिए सभी अंशधारकों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (एनबीएचएम) के तहत प्रयास किए जाने चाहिए।

सरकार की तरफ से जारी के अनुसार, लिखी ने कार्यशाला के दौरान किसान उत्पादकों के संगठन (एफपीओ) द्वारा तैयार मधुमक्खी मोम के उत्पादों को भी पेश किया।

उन्होंने पुणे में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पुष्प कृषि अनुसंधान निदेशालय के विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा के साथ राज्य सरकारों के सहयोग से फूलों की खेती के रकबे को बढ़ाने और इसकी खेती के विस्तार के लिए पंचवर्षीय कार्य योजना पर भी चर्चा की।

भाषा राजेश राजेश जतिन

जतिन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments