scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशअर्थजगतक्लीनमैक्स, संगम इंडिया ने राजस्थान में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए साझेदारी की

क्लीनमैक्स, संगम इंडिया ने राजस्थान में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए साझेदारी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने राजस्थान में अपने संचालन को कार्बन मुक्त करने के लिए संगम इंडिया के साथ साझेदारी की बुधवार को घोषणा की।

शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, संगम समूह की प्रमुख टेक्सटाइल इकाई संगम इंडिया का मुख्यालय राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित है। इस सहयोग के तहत राजस्थान में संगम की पांच इकाइयों को 30 मेगावाट सौर और 20 मेगावाट पवन ऊर्जा की आपूर्ति के लिए एक हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसे दो मेगावाट-घंटा (एमडब्ल्यूएच) बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) से सुदृढ़ किया जाएगा।

बिजली की आपूर्ति क्लीनमैक्स के भीकमकोर स्थित हाइब्रिड फार्म से ‘इंट्रा-स्टेट ग्रुप कैप्टिव’ संरचना के तहत की जाएगी।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक कुलदीप जैन ने कहा, ‘‘ संगम इंडिया लिमिटेड के साथ यह साझेदारी हमारे भौगोलिक और ग्राहक खंड को मजबूत करती है और चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करती है।’’

संगम इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी एस. आर. डाखेड़ा ने कहा, ‘‘ क्लीनमैक्स के साथ यह सहयोग हमें भंडारण समर्थित हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे कई इकाइयों में स्थिर संचालन सुनिश्चित होगा और हमारे दीर्घकालिक कार्बन मुक्त लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments