scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशअर्थजगतछत्तीसगढ़ का 5.6 लाख करोड़ रुपये के ऊर्जा निवेश का लक्ष्य: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ का 5.6 लाख करोड़ रुपये के ऊर्जा निवेश का लक्ष्य: मुख्यमंत्री साय

Text Size:

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को कहा कि राज्य अगले पांच वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य लेकर चल रहा है। राज्य सरकार ने 2030 तक अपनी हरित ऊर्जा क्षमता को बढ़ाकर 15,000 मेगावाट करने का लक्ष्य रखा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026’ को संबोधित करते हुए साय ने निवेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों को राज्य के ऊर्जा विकास में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

बयान में कहा गया कि प्रस्तावित निवेश में 1.33 लाख करोड़ रुपये 23,923 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए हैं, और लगभग 3.27 लाख करोड़ रुपये ताप विद्युत उत्पादन क्षमता के विस्तार के लिए हैं।

राज्य का लक्ष्य 2030 तक अपनी कुल बिजली मांग में हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी को मौजूदा 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत से अधिक करना है।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावाट बिजली पैदा करने के भारत के लक्ष्य में अपना योगदान देगा।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments