scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतचंद्रबाबू नायडू को 'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार मिला

चंद्रबाबू नायडू को ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला

Text Size:

अमरावती, 26 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को एक मीडिया घराने ने ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया है।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दर्शाता है कि आंध्र प्रदेश में शासन सुधारों और नीतिगत पहलों के चलते राज्य निवेश और नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

नायडू ने शनिवार देर रात ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मैं ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इसे प्राप्त करना सम्मान और सौभाग्य की बात है। यह पुरस्कार आंध्र प्रदेश की जनता और उन सभी लोगों का है, जिन्होंने इस सफलता में योगदान दिया।”

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार आर्थिक परिवर्तन, व्यापार करने में सुगमता और वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments