नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 362 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 274 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही में उसकी बिक्री बढ़कर 3,442 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 2,753 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को कुल 19,616 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ इससे पिछले वित्त वर्ष के 973 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,197 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की बिक्री भी 9,909 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,418 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा अजय अजय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.