scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकेनरा रोबेको एएमसी का शेयर अपने निर्गम मूल्य से पांच प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

केनरा रोबेको एएमसी का शेयर अपने निर्गम मूल्य से पांच प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 266 रुपये के मुकाबले पांच प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई और एनएसई पर शेयर ने 5.35 प्रतिशत चढ़कर 280.25 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,056.31 करोड़ रुपये रहा।

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत सोमवार को 9.74 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने 1,326 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 253-266 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था। यह आईपीओ पूर्णतः 4.98 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था जिसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं था।

बिक्री पेशकश के तहत प्रवर्तक केनरा बैंक और ओरिक्स कॉर्पोरेशन यूरोप एनवी (जिसे पहले रोबेको ग्रुप एनवी के नाम से जाना जाता था) ने क्रमशः 2.59 करोड़ तथा 2.39 करोड़ शेयर बेचे।

केनरा रोबेको में केनरा बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि शेष हिस्सेदारी ओरिक्स कॉर्पोरेशन के पास है।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments