scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतआर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट: फोर्टी

आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट: फोर्टी

Text Size:

जयपुर, 22 फरवरी (भाषा) उद्योग संगठन फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने राज्य सरकार के आगामी वित्त वर्ष के बजट को राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया है।

बजट बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया था।

फोर्टी के मुख्‍य सचिव गिरधारी खंडेलवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बजट में व्यापारियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें कारोबार सुगमता के लिए कराधान प्रकरणों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई और जिला स्‍तर पर ‘फैसिलिटेशन डेस्‍क’ के माध्‍यम से दस्तावेज जमा कराने व सत्यापन कराने की सुविधा शामिल है।

संगठन के मुख्‍य सचिव नरेश सिंघल का कहना है कि बजट में राज्य में 18 नए औद्योगिक क्षेत्रों की घोषणा और औद्योगिक क्षेत्रों में ढांचागत विकास के लिए 150 करोड़ का आवंटन होने से औद्योगिक विकास को दिशा मिलेगी।

भाषा पृथ्वी

नोमान अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments