नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के 183 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार को बोली के अंतिम दिन 60.77 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को पेश किए गए 1,65,33,012 शेयरों के मुकाबले 1,00,47,45,196 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 158.32 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी 35.50 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी 33.73 गुना अभिदान के साथ बंद हुई।
कंपनी का आईपीओ पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के पहले ही दिन पूरी तरह अभिदान प्राप्त कर चुका था।
कंपनी ने बुधवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 54.1 करोड़ रुपये जुटाए थे।
आईपीओ के लिए प्रति शेयर 78-82 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया था। यह पूरी तरह नए शेयरों का निर्गम है।
कंपनी उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं, घरेलू उपकरणों, वाहन, विद्युत उपकरण और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) तथा मूल डिजाइन विनिर्माताओं (ओडीएम) को सेवाएं देती है।
भाषा राजेश राजेश योगेश
योगेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.