scorecardresearch
Sunday, 16 August, 2026
होमदेशअर्थजगतमजदूरों के मुद्दों पर 17 अगस्त को नागपुर में विरोध प्रदर्शन करेगा बीएमएस

मजदूरों के मुद्दों पर 17 अगस्त को नागपुर में विरोध प्रदर्शन करेगा बीएमएस

Text Size:

नागपुर, 16 अगस्त (भाषा) भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने कहा कि वह मजदूरों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के अपने देशव्यापी आंदोलन के तहत 17 अगस्त को नागपुर में विरोध प्रदर्शन करेगा।

इनकी मांगों में अधिक पेंशन, वेतन सीमा में वृद्धि और योजना आधारित श्रमिकों के लिए लाभ शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध इस संगठन के प्रचार प्रमुख सुरेश चौधरी ने रविवार को बताया कि उद्योगों, बैंकों, मेट्रो सेवाओं, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और संगठित व असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के इस प्रदर्शन में भाग लेने की उम्मीद है। प्रदर्शन दोपहर तीन बजे संविधान चौक पर शुरू होगा।

बीएमएस ने अधिक पेंशन, ईपीएफ और ईएसआई की बढ़ी हुई सीमा तथा संविदा कर्मचारियों के लिए नौकरी की सुरक्षा के अलावा, अकुशल श्रमिकों के लिए 30,000 रुपये के न्यूनतम मासिक वेतन की मांग उठाई है।

चौधरी ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में ‘समान काम के लिए समान वेतन’ लागू करना, बैंक कर्मचारियों के लिए सप्ताह में पांच दिन का कार्य दिवस और ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 40 लाख रुपये करना शामिल है।

एक बयान में कहा गया कि बीएमएस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50 प्रतिशत रेलवे किराया रियायत को बहाल करने की भी मांग की है, जिसे कोविड-19 महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments