scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतब्लूव्हील्ज की अगले एक साल में 1.5 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना

ब्लूव्हील्ज की अगले एक साल में 1.5 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) इलेक्ट्रिक वाहन प्रदाता ब्लूव्हील्ज ने एक वर्ष में बिजली से चलने वाले लगभग 10,000 दोपहिया और तिपहिया वाहन उतारने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी ने मंगलवार को अपने ईवी बेड़े को एक सेवा (ईएफएएस) परिचालन के रूप में पेश की है।

कंपनी शुरू में बेड़े के वाहनों की मालिक होगी और ई-कॉमर्स, ई-किराना, एफएमसीजी, लॉजिस्टिक्स और डी-टू-सी (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) कंपनियों को सेवाएं प्रदान करेगी।

ब्लूव्हील्ज के संस्थापक चनप्रीत सेठी ने कहा कि कंपनी लगभग 11,000 लोगों को भी नौकरी देगी और इसमें से ज्यादातर डिलिवरी भागीदार के रूप में होंगे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम ईवी को एक बेड़े के रूप में रखेंगे जिसमें हम वाहन के मालिक हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि कंपनी कितना निवेश करेगी, उन्होंने कहा कि पहले साल में ही यह एक से डेढ़ करोड़ डॉलर के बीच होगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी अन्य बाजारों में विस्तार करने से पहले शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) और उत्तर भारत पर ध्यान केंद्रित करेगी।

भाषा जतिन

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments