scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबीसीसीएल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 58.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.28 करोड़ रुपये

बीसीसीएल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 58.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.28 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया की अनुषंगी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 58.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.28 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 66.50 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीसीसीएल देश में कोकिंग कोयले के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय घटकर 3,282.95 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 3,865.79 करोड़ रुपये थी।

बीसीसीएल ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 128.28 करोड़ रुपये रह गया, जबकि 2024-25 में यह 1,240.19 करोड़ रुपये था।

इसी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व भी घटकर 13,644.78 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 15,917.21 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments