scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबायर क्रॉपसाइंस का दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 152.7 करोड़ रुपये पर

बायर क्रॉपसाइंस का दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 152.7 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) बायर क्रॉपसाइंस लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 152.7 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले इसी तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा 136.3 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कुल आय घटकर 1,567.2 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,761.3 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने सात नवंबर, 2025 को अपनी बैठक में 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए 90 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments