नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आय फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 86.7 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 34.5 करोड़ रुपये था।
आय फाइनेंस की कुल आय आलोच्य तिमाही में 18.42 प्रतिशत बढ़कर 527 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 445 करोड़ रुपये थी।
छोटे उद्यमों (एमएसएमई) को कर्ज देने पर केंद्रित कंपनी की ब्याज आय सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 479 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 371 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) दूसरी तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 7,597 करोड़ रुपये रही।
आय फाइनेंस के प्रबंध निदेशक संजय शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘ देश की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म उद्यमों की अहम भूमिका है, लेकिन इनमें से कई अब भी औपचारिक ऋण सुविधा से वंचित हैं। आय फाइनेंस की स्थापना कर्ज की गुणवत्ता बनाए रखने और लागत पर नियंत्रण रखने के साथ ऐसे उद्यमों को बड़े पैमाने पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। इस तिमाही के नतीजे हमारे इस कारोबारी मॉडल की दक्षता को बताते हैं।’’
भाषा रमण अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.