scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअशोक लेलैंड की बिक्री सितंबर में नौ प्रतिशत बढ़ी

अशोक लेलैंड की बिक्री सितंबर में नौ प्रतिशत बढ़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की सितंबर में कुल बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 18,813 इकाई रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 17,233 इकाई थी।

अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 17,209 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल सितंबर में यह 16,041 वाहन थी।

अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा कि उसकी घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,499 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 10,210 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 6,701 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले यह 5,831 इकाई थी।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments