scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएयरटेल बिजनेस को भारतीय रेलवे सुरक्षा संचालन केंद्र के लिए मिला बहुवर्षीय ठेका

एयरटेल बिजनेस को भारतीय रेलवे सुरक्षा संचालन केंद्र के लिए मिला बहुवर्षीय ठेका

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) भारती एयरटेल की उद्यम इकाई एयरटेल बिजनेस ने सोमवार को घोषणा की कि उसे सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे सुरक्षा परिचालन केंद्र (आईआरएसओसी) से बहुवर्षीय ठेका मिला है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एयरटेल एक नए (ग्रीनफील्ड) बहुस्तरीय साइबर सुरक्षा संरक्षण परिवेश को तैयार, उसका निर्माण, कार्यान्वयन और संचालन करेगा। यह भारतीय रेलवे की सूचना प्रौद्योगिकी की नींव की रक्षा के लिए रक्षक के रूप में काम करेगा। साथ ही निर्बाध, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल संचालन सुनिश्चित करेगा।

केंद्रीकृत सुरक्षा नियंत्रण के साथ एयरटेल बिजनेस रेलवे के विस्तृत डेटाबेस को सुरक्षित करने के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा का निर्माण करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ एयरटेल बिजनेस को भारतीय रेलवे सुरक्षा परिचालन केंद्र (आईआरएसओसी) के लिए बहुवर्षीय ठेका मिला है।’’

बयान में हालांकि इसके वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया।

एयरटेल बिजनेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं निदेशक शरत सिन्हा ने कहा, ‘‘ एयरटेल बिजनेस में हम समझते हैं कि वर्तमान में परिचालन निरंतरता, डेटा अखंडता और यात्री सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले बढ़ते साइबर जोखिमों के बीच उन्नत रक्षा तंत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं…’’

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक (ईडीआईपी) दिलीप कुमार ने कहा कि परिचालन, रखरखाव, उत्पादन और परिसंपत्तियों की खरीद के लिए डिजिटल सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों पर बढ़ती निर्भरता के कारण ‘‘साइबर सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments