scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया एक्सप्रेस की मंगलुरु से रास अल खैमाह के लिए सीधी उड़ान शुरू

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मंगलुरु से रास अल खैमाह के लिए सीधी उड़ान शुरू

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), 26 अक्टूबर (भाषा) एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को मंगलुरु से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास अल खैमाह के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की।

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विज्ञप्ति के मुताबिक, शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम के दूसरे दिन शुरू हुई इस सेवा की पहली उड़ान से 146 यात्रियों ने यात्रा की। वहीं, रास अल खैमाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 36 यात्रियों को लेकर सोमवार को मंगलुरु पहुंचा।

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस इस मार्ग पर सप्ताह में दो दिन, सोमवार और शनिवार को उड़ानों का परिचालन करेगी।

शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम के तहत मंगलुरु से सप्ताह में 58 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने की योजना है। इनमें से 38 उड़ानें यूएई के लिए होंगी। इनमें दुबई के लिए 20, अबू धाबी के लिए 16 और रास अल खैमाह के लिए दो साप्ताहिक उड़ानें शामिल हैं।

भाषा

सं राजेंद्र

रवि कांत अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments