scorecardresearch
Sunday, 21 June, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की नवी मुंबई-अबू धाबी उड़ानों की बुकिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की नवी मुंबई-अबू धाबी उड़ानों की बुकिंग

Text Size:

मुंबई, 21 जून (भाषा) एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू करने की रविवार को घोषणा की है। यात्री एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग मंचों के जरिये टिकट बुक कर सकते हैं।

यह सेवा 15 जुलाई से शुरू होगी।

सेवा शुरू होने से एयर इंडिया एक्सप्रेस महाराष्ट्र के नए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाली पहली एयरलाइन कंपनी बन जाएगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि नयी उड़ान सेवा मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए दूसरा हवाई संपर्क मार्ग उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रा की सुविधा, पहुंच और विकल्पों के बेहतर होने की उम्मीद है।

एयरलाइन ने कहा कि 15 जुलाई से शुरू होने वाली इस सेवा के तहत शुरुआत में हफ़्ते में दो उड़ानें शामिल होंगी और 29 जुलाई से इनकी संख्या बढ़कर तीन कर दी जाएगी।

इस नयी सेवा के जुड़ने के बाद नवी मुंबई से एयर इंडिया की कुल 30 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी, जो अबू धाबी, बेंगलुरु और दिल्ली को सीधे जोड़ेंगी।

एयरलाइन ने कहा कि महाराष्ट्र में उसका परिचालन लगातार वृद्धि कर रहा है। वर्तमान में वह मुंबई से 95 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें, पुणे से 100 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें तथा नागपुर से 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है।

भाषा यासिर अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments