scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएडवांस एग्रोलाइफ आईपीओ को अंतिम दिन 56.85 गुना बोलियां मिलीं

एडवांस एग्रोलाइफ आईपीओ को अंतिम दिन 56.85 गुना बोलियां मिलीं

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) कृषि रसायन कंपनी एडवांस एग्रोलाइफ लि. के आईपीओ को शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 56.85 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,35,09,004 शेयरों के मुकाबले 76,80,36,900 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 175.30 गुना अधिक अभिदान मिला। जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 27.31 गुना बोलियां मिलीं जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 23.06 गुना अभिदान मिला।

एडवांस एग्रोलाइफ लिमिटेड ने पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को अपने 193 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे की घोषणा की थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments