नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) वाहन विनिर्माता स्कोडा ऑटो इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र जेनेबा ने कहा कि रणवीर सिंह की शख्सियत, जो फिल्मी पर्दे पर और असल जिंदगी में भी बहुत ऊर्जा और प्रतिभा से भरी हुई है, वह स्कोडा के ब्रांड के जोश और मूल्यों के साथ पूरी तरह मेल खाती है।
स्कोडा ने कहा है कि यूरोप के बाहर भारत उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है।
स्कोडा ने पहले ही 2026 तक देश में सालाना एक लाख कारें बेचने की योजना की रूपरेखा तैयार कर ली है।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.