scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतआरआईएनएल की विनिवेश प्रक्रिया जारी: इस्पात मंत्रालय

आरआईएनएल की विनिवेश प्रक्रिया जारी: इस्पात मंत्रालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) इस्पात मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आरआईएनएल की विनिवेश प्रक्रिया जारी है और उस पर कोई विराम नहीं लगा है।

मंत्रालय ने एक बयान में सरकारी इस्पात विनिर्माता की विनिवेश प्रक्रिया पर विराम लगने संबंधी कुछ मीडिया खबरों पर स्थिति स्पष्ट की। मंत्रालय ने कहा कि आरआईएनएल की विनिवेश प्रक्रिया चल रही है।

बयान के अनुसार, “ राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) की विनिवेश प्रक्रिया पर कोई विराम नहीं लगा है।”

बयान के अनुसार, हालांकि कंपनी आरआईएनएल अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में करीब 70 लाख टन सालाना उत्पादन वाले इस्पात संयंत्र का संचालन करती है।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments