scorecardresearch
Saturday, 20 June, 2026
होमदेशपूर्वी भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

पूर्वी भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

Text Size:

रायरंगपुर, 20 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पूर्वी भारत कांग्रेस शासन के दौरान पिछड़ा हुआ रहा और अब यह प्रगति तथा विकास के प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है।

ओडिशा में मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और कल्याणकारी योजनाएं गरीबों के जीवन में बदलाव ला रही हैं।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ओडिशा के संसाधनों को संभावनाओं में बदल रही है और अब तक लगभग 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने (मुर्मू) ओडिशा की पहचान को और मजबूत किया है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments