scorecardresearch
Thursday, 8 October, 2026
होमदेशडूसू चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में

डूसू चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी अंतिम अस्थायी सूची में यह जानकारी दी गई।

डूसू चुनाव 18 सितंबर को होंगे।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम अनन्या रतूड़ी, अश्मित कुमार, एजाज मंसूरी, समर्थ बेनीवाल, समीर कुमार, विजय शंकर मीणा और यश डबास हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए अरन्या सिंह राठौड़, दीपांशु शोकीन, ईशु मौर्य, वीर चतरथ और अक्षत शिखर चुनाव लड़ रहे हैं।

विश्वविद्यालय ने कहा कि शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की सिफारिश के बाद शिखर का नामांकन वैध पाया गया।

सचिव पद के लिए चार उम्मीदवारों के नाम नम्रता चौधरी, पंकज कुमार, रिया छावड़ी और स्टैंजिन डेसक्यॉन्ग हैं।

संयुक्त सचिव पद के लिए बी. पारिजात, गोपाल चौधरी, लक्ष्य राज सिंह और विशेष यादव उम्मीदवार हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूचियां अस्थायी हैं और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जानी है। विश्वविद्यालय ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी पाए जाने पर नामांकन रद्द किया जा सकता है।

डूसू चुनाव की मतगणना 19 सितंबर को होगी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments