scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशशाहजहांपुर में किराए पर ली गई कार में चालक का शव मिला, गोली मारकर हत्या

शाहजहांपुर में किराए पर ली गई कार में चालक का शव मिला, गोली मारकर हत्या

Text Size:

शाहजहांपुर (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) शाहजहांपुर जिले के पुवायाँ थाना क्षेत्र में कथित तौर पर किराए पर कार लेकर गए चालक का शव सोमवार सुबह कार से बरामद हुआ है। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चालक के शव पर गोली के निशान हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ा गांव के पास सड़क के किनारे खेत में एक कार खड़ी मिली।

उन्होंने बताया कि कार में चालक का शव मिला, जिसे गोली मारी गई थी। मृतक की पहचान शाहजहांपुर निवासी कुलदीप राठौर (35) के रूप में हुई है।

परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि कुलदीप किराए पर कार चलाता था। संभवतः रविवार को भी वह कार किराए पर लेकर गया था। उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है जिनके लिए कुलदीप कार लेकर गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments