scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशडीएमआरसी का वृत्तचित्र मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म् महोत्सव के लिए चुना गया

डीएमआरसी का वृत्तचित्र मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म् महोत्सव के लिए चुना गया

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के समक्ष तीसरे चरण के विस्तार के दौरान सामने आई चुनौतियों पर बने वृत्तचित्र को 17वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस वृत्तचित्र को तीन जून को भारतीय पैनोरमा श्रेणी में प्रदर्शित किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट किया, ‘‘रील में रेल। दिल्ली मेट्रो के वृत्तचित्र ‘‘ सरमाउंटिंग चैलेंजस’’ को 17वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पैनोरमा श्रेणी में तीन जून 2022 को पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म डीएमआरसी के तीसरे चरण के निर्माण पर आधारित है।’’

इस फिल्म का निर्माता डीएमआरसी स्वयं है। इस वृत्तचित्र को पिछले साल गोवा में आयोजित 52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में भी भारतीय पैनोरमा श्रेणी के तहत प्रदर्शित किया गया था।

यह वृत्तचित्र 28 मिनट का है जिसमें तीसरे चरण के नेटवर्क विस्तार के दौरान डीएमआरसी के समक्ष आई चुनौतियों को दिखाया गया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments