scorecardresearch
Saturday, 24 October, 2026
होमदेशमहिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने टीवीके सरकार पर निशाना साध

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने टीवीके सरकार पर निशाना साध

Text Size:

चेन्नई, 24 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु में विपक्षी द्रविड़ पार्टियों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह “नींद की अवस्था” में हैं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करने की सलाह दे रहे हैं।

विजय की आलोचना हाल ही में प्रदेश में सामने आए कई वारदातों के बाद हुई है। इनमें तूतीकोरिन जिले में आधी रात को हथियारबंद लोगों के एक घर में घुसने की घटना शामिल है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इसके अलावा, कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल के पास टीवीके के एक पदाधिकारी पर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता की सुरक्षा के बजाय “रील बनाने को प्राथमिकता” दे रहे हैं।

शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उदयनिधि स्टालिन ने राज्य में हुई कई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा, “तमिलनाडु में क्या हो रहा है? क्या मुख्यमंत्री अपनी नींद से जागेंगे?”

अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने दावा किया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जून में शुरू की गई महिला विशेष कार्यबल ‘सिंगापेन स्पेशल टास्क फोर्स’ “निष्क्रिय” हो गई है।

उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को अपने हैंडबैग में आत्मरक्षा के उपकरण रखने की सलाह दी।

पलानीस्वामी ने नागरकोइल के पास कॉलेज की छात्रा के कथित उत्पीड़न में शामिल लोगों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments