scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअसम राइफल्स के महानिदेशक ने मणिपुर के मुख्यमंत्री को सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी

असम राइफल्स के महानिदेशक ने मणिपुर के मुख्यमंत्री को सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी

Text Size:

इंफाल, 22 फरवरी (भाषा) असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में अर्द्धसैन्य बल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लेफ्टिनेंट जनरल लखेरा ने नयी दिल्ली में मणिपुर भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें मणिपुर में असम राइफल्स के अभियानगत और नागरिक पहल से अवगत कराया।

असम राइफल्स, देश का सबसे पुराना अर्द्धसैन्य बल है, जिसे भारत-म्यांमा सीमा की पहरेदारी का काम सौंपा गया है और यह पूर्वोत्तर में सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली में योगदान के लिए असम राइफल्स की सराहना की।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments