scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशदिल्ली के अशोक विहार इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में प्राधिकारियों ने सोमवार को भारी पुलिस तैनाती के बीच ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, ‘‘अशोक विहार में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। वहां करीब 250 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक दल सोमवार सुबह ध्वस्तीकरण अभियान के लिए खुदाई वाली मशीनें लेकर अशोक विहार के जेलर वाला बाग इलाके में पहुंचा।

उन्होंने बताया कि वहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए 200 से अधिक मकानों को ध्वस्त किया जाएगा।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments