scorecardresearch
Sunday, 11 October, 2026
होमदेश'कॉजपा' के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

‘कॉजपा’ के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Text Size:

मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सोमैया ने मुंबई पुलिस को लिखे पत्र में दावा किया कि इमरान ‘विदेशी नागरिक’ हैं, इसके बावजूद उन्होंने शनिवार को कॉजपा के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इमरान खान उन प्रदर्शनकारियों में शामिल थे जिन्हें पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया था।

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा को लिखे पत्र में भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि क्या खान को इस आंदोलन में शामिल होने की कानूनन अनुमति थी।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भाजपा नेता ने इमरान खान को तुरंत देश से बाहर निकालने की मांग की।

हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस वैन से अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ऐसा लगता है कि मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।’

बाद में एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें खान पुलिस अधिकारियों से यह पूछते दिखे, ‘मैंने क्या किया है? मेरे साथ धक्का-मुक्की क्यों की जा रही है?’

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments