scorecardresearch
Sunday, 8 November, 2026
होमदेशदिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना आरती के साथ अपना जन्मदिन मनाया

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना आरती के साथ अपना जन्मदिन मनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को वासुदेव घाट पर यमुना आरती करके अपना जन्मदिन मनाया और वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक नदी के पूरे हिस्से को अगले तीन साल में प्रदूषण मुक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।

इस आयोजन में दिल्ली के लोगों से की गई उनकी हालिया अपील को भी दोहराया गया, जिसमें जन्मदिन और अन्य विशेष अवसर ‘‘मां यमुना’’ के साथ मनाने के लिए कहा गया था। इसका उद्देश्य लोगों को नदी से फिर से जोड़ना और उन्हें इसके पुनरुद्धार में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना था।

वर्मा ने कहा, ‘‘आज, अपने जन्मदिन के मौके पर, मैं भी उसी विचार का पालन करते हुए उनका आशीर्वाद ले रहा हूं। दिल्ली के सभी लोगों से मेरी अपील है: मां यमुना से फिर से जुड़ें, उनके साथ खुशी के पल बिताएं और नदी का पुनरुद्धार करने के सामूहिक प्रयासों का हिस्सा बनें।’’

जल मंत्री ने कहा कि नदी के किनारे विशेष झोपड़ियां बनाई जा रही हैं, ताकि लोगों को एक सुखद जगह मिल सके, जहां वे यमुना के किनारे समय बिता सकें और जन्मदिन या अन्य खास मौकों का जश्न मना सकें।

भाषा सुभाष नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments