scorecardresearch
Wednesday, 23 September, 2026
होमदेशदिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी पार्क का सुरक्षा ऑडिट, पिंक पुलिस की तैनाती का आदेश दिया

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी पार्क का सुरक्षा ऑडिट, पिंक पुलिस की तैनाती का आदेश दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके के एक पार्क में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद शहर के सभी पार्क का सुरक्षा ऑडिट कराने और उनके आसपास पिंक पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि संधू ने दिल्ली पुलिस आयुक्त, नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष के साथ बैठक की।

उन्होंने निर्देश दिया कि दिल्ली के सभी पार्क का एक सप्ताह के भीतर व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया जाए। इसमें पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया कि दिल्ली पुलिस को गश्त मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके तहत पार्क के आसपास पिंक पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की से सोमवार शाम कालकाजी मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments