scorecardresearch
Thursday, 18 June, 2026
होमदेशदिल्ली सरकार सितंबर में कर्मचारियों के लिए हिंदी दिवस प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी

दिल्ली सरकार सितंबर में कर्मचारियों के लिए हिंदी दिवस प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने सितंबर में हिंदी दिवस समारोह के तहत सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कई प्रतियोगिताओं की घोषणा की है।

कला, संस्कृति और भाषा विभाग द्वारा 16 जून को जारी एक परिपत्र के अनुसार, ये प्रतियोगिताएं सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने और दिल्ली सरकार के तहत आने वाले विभिन्न विभागों, स्वायत्त निकायों और संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच इस भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जाएंगी।

इसमें कहा गया है कि प्रतियोगिताएं 14 से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।

तय कार्यक्रम के तहत 14 सितंबर को हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता, 16 सितंबर को हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, 17 सितंबर को हिंदी शॉर्टहैंड प्रतियोगिता और 18 सितंबर को हिंदी टंकण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विभाग ने कहा कि दिल्ली सरकार और उसके स्वायत्त निकायों (जिनमें नागरिक एजेंसियां, परिवहन संगठन, पुलिस, जिला अदालतें और अन्य संबद्ध संस्थान शामिल हैं) के कर्मचारी इसमें भाग लेने के पात्र हैं।

सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेना निःशुल्क होगा। विजेताओं को 800 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

भाषा संतोष शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments