scorecardresearch
Saturday, 7 November, 2026
होमदेशदिल्ली: मालवीय नगर में मकान के भूमिगत तल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली: मालवीय नगर में मकान के भूमिगत तल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में शनिवार शाम एक मकान के भूमिगत तल में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग को मालवीय नगर में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर नौ मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का अभियान आगे बढ़ने के साथ अतिरिक्त संसाधन भी तैनात किए गए। इसके तहत दमकल की कुल तीन गाड़ियां, तीन पानी के टैंकर, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एक बहुउद्देशीय वाहन मौके पर पहुंचा।

आग पर रात नौ बजे काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण और किसी के हताहत होने के संबंध में अभी कोई और जानकारी नहीं मिली है।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments