scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशदिल्ली : जेएलएन स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम की अनुमति नहीं

दिल्ली : जेएलएन स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम की अनुमति नहीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और त्योहारों के मौसम का हवाला देते हुए 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद थी।

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि सरकार गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार क्यों कर रही है ?

उन्होंने कहा, ‘भारतीय युवा दोसांझ को पसंद करते हैं और पंजाब में भी वह लोगों के चहेते हैं।’

हालांकि इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में विस्तृत विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं हो सका।

दिल्ली में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दिलजीत के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के भारत चरण की शुरुआत करता। राष्ट्रीय राजधानी के बाद उन्हें छह शहरों – इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ जाना था।

‘वर्ल्ड टूर’ के तहत, दिलजीत उत्तर अमेरिका व यूरोप के कई देशों और ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तुति दे चुके हैं।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments