scorecardresearch
Saturday, 24 October, 2026
होमदेशबिहार में मकान में रखे पटाखों में विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

बिहार में मकान में रखे पटाखों में विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

Text Size:

सिवान, 24 अक्टूबर (भाषा) बिहार के सिवान जिले में एक मकान में रखे पटाखों में विस्फोट होने के कारण मरने वालों की संख्या दो और लोगों की मौत के बाद बढ़कर पांच हो गई है, मरने वालों में दो नाबालिग हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारत सोनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। फिलहाल कोई भी घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों को मामूली चोट आई थीं, लेकिन उन्होंने पुलिस या संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी नहीं दी है। हम घटना में घायल हुए किसी भी व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

मृतकों की पहचान अमरुद्दीन अहमद (70), मुस्कल सिद्दीकी (20), खुशबू सिद्दीकी (10), अरशद सिद्दीकी (8) और राज कुमार उर्फ भोला (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पटाखे बनाने वाली इस “अवैध” इकाई के लिए विस्फोटक सामग्री कहां से खरीदी गई थी।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments