scorecardresearch
Wednesday, 17 June, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र सड़क हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद: मुर्मू

महाराष्ट्र सड़क हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद: मुर्मू

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में सड़क हादसे में हुई मौतों पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक वाहन के सड़क किनारे कुएं में गिरने से चार महिलाओं और चार बच्चों की मौत हो गई।

इस घटना में सात लोग घायल हो गए।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में वाहन दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर बहुत दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।’’

भाषा शोभना खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments