scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमंडी से फसल बेचकर आ रहे दो लोगों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

मंडी से फसल बेचकर आ रहे दो लोगों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

Text Size:

नोएडा, चार जुलाई (भाषा) जनपद के थाना जेवर क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव के पास फसल बेच कर लौट रहे दो लोगों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना जेवर के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हरवीर सिंह नाम के शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने भतीजे के साथ मूंग की फसल बेचने के लिए जट्टारी मंडी गए थे। शिकायत के मुताबिक, बीती रात वहां से टेंपो से वापस लौटते समय गोपालगढ़ गांव के पास शिवम, नीरज तथा उनके दो अन्य साथियों ने उनपर जान से मारने की नियत से गोली चलाई तथा लाठी-डंडे से हमला किया।

हरवीर सिंह के मुताबिक इस घटना में उनके भतीजे गौरव को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाषा सं मनीषा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments