scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के राजौरी में सीआरपीएफ जवान ने खुदकुशी की

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सीआरपीएफ जवान ने खुदकुशी की

Text Size:

राजौरी/जम्मू, 28 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जवान का शव एक शिविर के अंदर मिला है और शव पर गोली लगने का घाव था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौशेरा इलाके में टाइन ब्रिज शिविर के अंदर जवान संतरी की ड्यूटी पर था, जब उसने देर रात करीब पौने तीन बजे अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली।

अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

हाल में एक जनवरी को धंगरी में आतंकी हमले में सात आम लोगों के मारे जाने और 14 अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा मजबूत करने के लिए 18 कंपनियों की अतिरिक्त तैनाती के तहत केरल निवासी इस जवान को राजौरी में तैनात किया गया था।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments