scorecardresearch
Thursday, 18 June, 2026
होमदेशझारखंड में राज्यसभा चुनाव में हुई ‘क्रॉस वोटिंग’, राजग समर्थित उम्मीदवार को मिली जीत

झारखंड में राज्यसभा चुनाव में हुई ‘क्रॉस वोटिंग’, राजग समर्थित उम्मीदवार को मिली जीत

Text Size:

रांची, 18 जून (भाषा) झारखंड में बृहस्पतिवार को राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एक सीट पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ के बीच राजग समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हरा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम दूसरी सीट पर निर्वाचित हुए।

अधिकारी ने बताया कि नाथवानी को 28 वोट मिले, जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया। झा को 20 वोट हासिल हुए।

अधिकारी के अनुसार राम को चुनाव में 30 वोट मिले, जबकि तीन वोट — भाजपा के दो और कांग्रेस का एक अमान्य पाए गए।

भाजपा नीत राजग के विधानसभा में 24 विधायक हैं, जो राज्यसभा की एक सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में आवश्यक 28 प्रथम वरीयता मतों से चार कम हैं।

झामुमो और कांग्रेस के सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के सदन में 56 सदस्य हैं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments