बेंगलुरु, छह अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु, छह अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु की एक अदालत ने अभिनेत्री राम्या दिव्या स्पंदना के प्रोडक्शन हाउस ‘एप्पलबॉक्स स्टूडियो’ द्वारा निर्मित एक फिल्म के लिए शीर्षक ‘स्वाति मुथिना माले हनीये’ के उपयोग से रोक हटा दी है।
फिल्म निर्माता एस. वी. राजेंद्र बाबू ने यह दावा करते हुए अदालत का रुख किया था कि शीर्षक फिल्म ‘बन्नदा गज्जे’ के एक प्रसिद्ध गीत ‘स्वाति मुथिना माले हनीये’ से लिया गया है।
बाबू ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने अंबरीश अभिनीत इसी नाम की एक फिल्म की शूटिंग शुरू की थी जो अभिनेता की मृत्यु के कारण पूरी नहीं हो सकी।
सिविल और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश पद्म प्रसाद ने बुधवार को बाबू के पक्ष में दिए गए एकपक्षीय अस्थायी निषेधाज्ञा आदेश को रद्द कर दिया।
अदालत ने पाया कि बाबू यह साबित करने में विफल रहे कि उन्होंने शीर्षक पंजीकृत किया था या गीत की एक पंक्ति को कॉपीराइट सामग्री माना जा सकता है।
अदालत ने यह भी कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज के लिए तैयार है।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.